Bollywood

मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा को सोनम पर आया गुस्सा

Ad

मुबंई-बॉलीवुड में ऐसा बहुत कम होता है कि कोई पार्टी हो और उसमें कुछ बवाल ना हो। इस बार चर्चा है मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी की जिसकी खबरें मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं । खासकर पार्टी में पहुंचे सिलेब्रिटीज की चर्चा काफी ज्यादा थी। करण जौहर ने मनीष के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी सिलेब्रिटीज ने शिरकत की। इस दौरान मलाइका अरोड़ा भी अपनी बहन और बेस्ट फ्रेंड्स के साथ मौजूद थीं। अपने पति अरबाज खान से अलगाव के बाद मलाइका आजकल सिंगल हैं और अपनी लाइफ को खूब इंजॉय भी कर रही हैं। खबरों के अनुसार, मनीष की बर्थडे पार्टी में मलाइका ने कुछ ज्यादा ही शराब पी ली और लड़खड़ाने लगीं। मलाइका को इस हालत में देख सोनम कपूर उनकी मदद के लिए आगे आईं। उन्होंने मदद के लिए मलाइका की तरफ अपना हाथ बढ़ाया, मगर मलाइका मदद लेने की बजाय उल्टे सोनम पर ही भड़क उठीं। मलाइका ने गुस्से में सोनम से कहा, ‘मुझसे दूर रहो, मैं खुद को संभाल सकती हूं।’ मलाइका के ऐसा कहने पर सोनम उनसे दूर हट गईं। हालांकि, इस बीच मनीष मल्होत्रा और करण जौहर भी तुरंत मलाइका के पास आए और उन्हें अपने साथ ले गए। मलाइका के इस व्यवहार से सोनम को थोड़ा बुरा जरूर लगा, लेकिन उन्होंने इस पर कोई रिऐक्शन नहीं दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top