Nainital-Haldwani News

मुखानी हल्द्वानी: पत्नी ने खाया जहर और पति को फोटो की वॉट्सएप

Ad

हल्द्वानी: सोशल मीडिया एक बार फिर पति और पत्नी के विवाद की वजह रहा। इसका परिणाम मौत रहा जिसने सभी को सकते में डला दिया है। मामला एसबाग कालाढूंगी का है। जहां भावना नाम की विवाहता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने जहर के खाने के बाद अपनी पति को भी सेल्फी भेजी। मृतक महिला अपने भाई के साथ हल्द्वानी में रहती थी और उसका पति बीएसएफ में तैनात है।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतका भावना भट्ट (22) पुत्री तारा प्रकाश सुयाल की शादी करीब सवा साल पहले राकेश भट्ट पुत्र दीप चंद्र भट्ट निवासी रीठा साहिब चंपावत से हुई थी। राकेश बीएसएफ में जवान है और मौजूदा वक्त में पंजाब में तैनात है। भावना हल्द्वानी मुक्त विवि से बीएससी की छात्रा थी। वहीं उसका भाई दीपर ट्यूशन पढ़ाता है। बताया जा रहा है भावना की बीएससी में बैक आई थी। उसका पति राकेश इस बात से नाराज था। उसका और भावना का इस बात को लेकर वॉट्सएप पर झगड़ा भी हुआ। राकेश भावना को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने और सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दे रहा था।

  • पुलिस ने बताया कि भावना ने जब जहर खाने के बाद पति को व्हाट्सएप के जरिए सेल्फी भेजी थी। इसको देखकर पति के होश उड़ गए थे। पुलिस से पति की फोन पर हुई बातचीत में यह खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे भावना ने जहर खा लिया और सेल्फी वाट्सएप पर पति को भेज दी।

दीपक  शाम को रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ाने चला गया। जब वह रात को लौटकर आया तो दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई नहीं आया। उसने अपनी बहन को आवाज लगाई लेकिन कोई नहीं आया। वो दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गया। उसने देखा की भावना की हालात बिगड़ी हुई थी। भाई ने पड़ोसियों के साथ मिलकर बहन को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भावना की मौत की खबर लगते ही पिता, ससुर भी हल्द्वानी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नायब तहसीलदार नवीन चंद्र सिंह ने मृतका का पंचनामा भरा है। इधर चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पति से पूछताछ में सामने आया है कि पति ने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा था इसी को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top