CM Corner

मुख्यमंत्री ने दी डोबराचांटी पुल के निर्माण से जुड़े कार्मिकों को बधाई

Ad

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टिहरी स्थित डोबराचांटी पुल के निर्माण से जुड़े अभियंताओं, कार्मिकों, श्रमिकों व विभागीय अधिकारियों को इसके निर्माण में दिये गये योगदान एवं परिश्रम के लिये बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियंताओं व श्रमिकों की मेहनत से डोबराचांटी पुल बनकर लगभग तैयार हो पाया है.

ADVERTISEMENTS Ad

14 साल के लम्बे इंतजार के बाद प्रतापनगर के लोगों की वर्षों से लम्बित मांग पूरी हुई है. टिहरी को प्रतापनगर से सीधे जोड़ने के लिए निर्माणाधीन डोबराचांटी पुल बनकर लगभग तैयार है. उन्होंने कहा कि प्रताप नगर वासियों की पीड़ा और डोबराचांटी पुल की अहमियत को समझते हुए हमने इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा. इसके लिए एकमुश्त बजट जारी किया. अब इसका परिणाम हम सभी के सामने है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील के ऊपर बनाया जा रहा डोबरा चांटी पुल का निर्माण कार्य पूरा होने से 03 लाख से ज्यादा की आबादी को जिला मुख्यालय तक आने के लिए बहुत कम दूरी तय करनी पड़ेगी. टिहरी आने वाले पर्यटक प्रतापनगर भी आ सकेंगे. आवागमन की सुविधा होने से क्षेत्र की आर्थिकी में भी इजाफा होगा. राजनीतिक नेतृत्व की दृढता व इच्छा शक्ति से किस तरह से सालों से अधर में लटके काम समयबद्धता से पूरे किए जा सकते हैं, डोबरा चांटी पुल इसका बड़ा प्रमाण है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top