Sports News

मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में वापसी की घोषणा की

Ad

नई दिल्ली। लियोनेल मेसी ने फिर से अपने देश अर्जेटीना के लिए खेलने की घोषणा कर दी है। मेसी ने जून में संन्यास ले लिया था। आज की तारीख में दुनिया के बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी माने जाने वाले मेसी के इस फैसले से दुनिया भर में उनके प्रशंसकों और देशवासियों के बीच खुशी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मेसी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, “मैं देख रहा हूं कि अर्जेटीना फुटबाल में कई समस्याएं हैं और मैं इन समस्याओं को और नहीं बढ़ाना चाहता। मेरा लक्ष्य नुकसान पहुंचाना नहीं बल्कि मदद करना है।”

मेसी ने इस साल जून में कोपा अमेरिका के फाइलन में अपनी टीम को चिली के हाथों मिली हार के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी।

इसके बाद अर्जेटीना और दुनिया में बसे मेसी के प्रशंसकों ने उनसे वापसी का अनुरोध किया था। यहां तक की महान फुटबालर पेले और डिएगो मैराडोना ने भी मेसी से राष्ट्रीय टीम में लौट जाने को कहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top