Sports News

मोहाली टेस्ट- लड़खड़ाते हुए इंग्लैंड ने 268 पर खत्म किया दिन

Ad

मोहाली–  पिछले टेस्ट की जीत के साथ मोहाली में उतरी विराट की सेना ने वही खेल दिखाया जिसकी फैंस को थी। तेज गेंदबाजों के जज्बे ने एक बार फिर साबित किया और बताया कि भारतीय धरती में भी वो बल्लेबाजों को परेशान करने का दम रखते है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के 8 विकेट गए है और स्कोर 268 है।  मोहाली में शुरू हुए तीसरे टेस्ट में मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कै फैसला किया। पहले सत्र में ही इंग्लैंड के 4 विकेट गिर गए थे। हमीद 9, कुक 27, रूट 15 और मोइन अली 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। दूसरे सत्र में जॉनी ब्रेस्ट्रो और बेन स्ट्रोक्स ने 5वें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की लेकिन बेन स्ट्रोक्स  सयंम नही रख पाए और 29 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए जॉस बटलर ने भी जॉनी ब्रेस्ट्रो का अच्छा साथ दिया । दोनो ने 6 विकेट के लिए 69 रन जोड़े। इसी बीच  जॉनी बेस्ट्रो ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अपना अर्द्धशतक पूरा किया। चाय काल के बाद भारतीय गेंदबाजी ने एक बार फिर इंग्लैंड को झटका देना शुरू कर दिया। जॉस बटलर 43, क्रिस वॉग्स 25 और जॉनी बेस्ट्रो 89 रन पर आउट हो गए।  दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 268 रन पर 8 विकेट रहा। आदिल रसीद  4 और ग्रेथ बैटी क्रीज़ पर मौजूद है। भारत की ओर से गेंदबाजी में उमेश यादव,जयंत यादव और रविन्द्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए। वही शमी और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top