Sports News

यासिर शाह ने अश्विन को बताया प्रेरणादायी

Ad

दुबई। पाकिस्‍तान के सनसनी लेग स्पिनर यासिर शाह वेस्‍ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्‍ट में शानादर गेंदबाजी करते हुए दूसरे सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट हासिल किए। इस रिकॉर्ड को कायम करने के बाद  यासिर ने अश्विन को प्रेरणादायी बताया। यासिर शाह ने अपने 17वें टेस्ट मैच में ये महान मुकाम हासिल किया है। यासिर इसी के साथ टेस्ट मैच में सबसे तेज 100 विकेट हासिल करने वाले पाकिस्तानी और एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के आर अश्विन के पास था। अश्विन ने  18 टेस्ट मैचों 100 विकेट पूरे किए थे।शाह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए डे-नाईट टेस्ट के दौरान पांच विकेट हासिल किए थे। वही दूसरी पारी में यासिर ने दो विकेट लिए। दरअसल, शाह की इस उपल्बधि के बाद अश्विन ने उन्‍हें बधाई देते हुए ट्वीट किया था, गुडलक, ईश्वर आपको तरक्की दिलाए। शाह ने अश्विन की ट्वीट का जिक्र करते  हुए कहा,  हां, उन्होंने ‘गुडलक’ कहा है इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। यह बहुत प्रेरणादायी है जब कोई महान गेंदबाज जो कि 200 विकेट ले चुका है और आपको ‘गुडलक’ संदेश देता है तो यह सचमुच मेरे लिए प्रेरणादायी है। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए डे नाइट टेस्ट रोमांच क रहा और पाकिस्तान ने इस मैच को 56 रनों से जीता।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top