National News

यूपी: एटा में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 15 बच्चों की मौत

Ad

नई दिल्ली- एटा के अलीगंज में आज सुबह एक स्कूली बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 15 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। इसके अलावा 40 बच्चे घायल हो गए हैं। इस बस में 60 से ज्यादा बच्चे सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

यूपी में शीत लहर का प्रकोप जारी है जिसके चलते प्रशासन ने सभी स्कूलों में 20 तारीख तक छुट्टी का ऐलान किया। फिर स्कूल की मनमानी के चलते स्कूल खोला गया। इसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ा।

स्कूली बस जेएस पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। हादसा तब हुआ जब ये बस अलीगंज से तीन किलोमीटर आगे पटियाली रोड पर मौरंग भरे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 15 स्कूली बच्चे बताए जा रहे हैं। बस में 60 से ज्यादा बच्चे सवार थे। अलीगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज के पास हुआ हादसा 24 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहां पर बचाव कार्य जारी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

सोर्स- न्यूजरुमपोस्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top