Nainital-Haldwani News

रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डब्बे पटरी से उतरे

Ad

हल्द्वानी-  काठगोदाम से चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डब्बे पटरी से उतर गए । बता दे कि ये ट्रेन काठगोदाम से राजस्थान के जैसलमेर तक चलती है और ये हादसा शुक्रवार को हुआ। रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 15014 काठगोदाम – जैसलमेर एक्सप्रेस के 10 डिब्बे कल देर रात करीब 11.15 बजे थयाट हमरिया-जैसलमेर के बीच पटरी से उतर गए। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता तरूण जैन ने कहा कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंच गयी है और हादसे की जांच की हो रही थी। घटना के बाद  यात्रियों को एक विशेष ट्रेन के उनकी मंजिल तक उन्हें छोड़ा गया।  जैन ने कहा कि डिब्बों के पटरी से उतरने के कारणों का पता नहीं चला है। पहली नजर में यह पटरी में आयी खराबी के कारण हुआ मालूम पड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top