Regional News

रामनगर- उधार नही दिया तो महिला की दुकान में मचा दी तोड़फोड़

Ad

रामनगर- शहर में बदमाशों का बोलबाला रुकने का नाम ही नही ले रहा है। एक बार फिर रामनगर इलाके में महिला के साथ मारपीट हुई। एक युवक केवल महिला द्वारा उधार ना देने पर भड़क गया। अपने साथियों के साथ मिलकर उसनें  दुकान में घुसकर तोडभोड़ मचा दी। महिला का नाम पुष्पा है और वो ग्राम शिवलालपुर चुंगी में रहती है उसने कोतवाली में दी तहरीर भी दे दी है। उसने बताया है कि  रविवार रात एक युवक  उसकी दुकान में आया और सामान उधार मांगने लगा। महिला के मना करने पर वह धमकी देकर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक सात लोगों के साथ आया, और दुकान के भीतर घुसकर सामान फेंकने लगा। गल्ले में रखी नकदी भी वह अपने साथ ले गया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। महिला का आरोप है कि सोमवार को हाईस्कूल का पेपर देने जा रहे उसके बेटे पंकज को भी रोकने का प्रयास किया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि तहरीर आई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top