Nainital-Haldwani News

रामनगर: कोसी नदी में डूबने से एक की मौत

Ad


रामनगर:गर्जिया कोसी नदी में नहाने व बाल्टी में पानी लेने एक गया अधेड़ व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। इस सूचना को स्थानीय लोगों ने पुलिस से साझा किया। लोगों की काफी मशक्कत के बाद मृतक को बाहर निकाया गया।  उसके बाद उसे 108 की मदद से  उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक गुरुवार की देर शाम ग्राम देवी चौड़ा गर्जिया निवासी भागीरथ लाल पुत्र माधवराम (50) वर्षीय ग्राम ढिकुली में एक कैंटीन में मजदूरी का कार्य कर घर वापस लौटा। वो गर्जिया कोसी नदी में नहाने व पानी लेने गया। नहाने के दौरान गहरे पानी जाने से डूबने लगा डूबते हुए देख वहां एकत्रित लोगों ने उसे बाहर निकाल 108 की मदद से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top