Regional News

रामनगर- खाई में गिरी पिकअप ,चालाक की हुई मौत

Ad

रामनगर :  तेज रफ्तार फिर एक जिंदगी के लिए काल बन गई । धूमाकोट से   रामनगर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। मृतक का नाम   आनंद पाल 38 पुत्र गब्बर सिंह है और वो जिला पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट  का रहने वाला था। खबर के मुताबिक हादसे के बाद चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था और अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि चालाक    आनंद पाल  धूमाकोट  से दस किलोमीटर पहले भौन गांव में  वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप खाई में गिर गई।  स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चालक को खाई वाहन से निकाला। एंबुलेंस से चालाक को  चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top