Regional News

रामनगर: दिन दहाड़े महिला से बदमाशों ने लूटे जेवर, हैरत में पुलिस

Ad

रामनगर:मंगलवार को शहर में बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। अज्ञान बदमाशों ने महिला को अपने शिकार बनाया। घटना नगर के सर्राफा चौक पर हुई। बदमाशों ने महिला को सम्मोहित करके उसके जेवर लूट लिये। पीडित महिला इस घटना के बाद कोतवाली गई और पुलिस को जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला से दिन-दहाड़े लूट से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुचीं। रेलवे स्टेशन, रोडवेज स्टेशन व रामनगर-काशीपुर रोड पर हल्दुआ बैरियर पर पुलिस ने लूटेरो की तलाश में चैकिंग अभियान चलाया लेकिन लूटेरे पुलिस के हाथ नहीं चढ़े। पुलिस ने शहर में नाके बंदी कर दी है। लेकिन पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है।

शहर में आज जिले की भारी पुलिस फोर्स तैनात थी।आम आदमी को पुलिस सड़क खाली करवा रही है क्योंकि सीएम आने वाले थे लेकिन उस चक्कर में पुलिस का ध्यान लोगों से हटकर वीआईपी कल्चर पर लगा रही थी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top