Regional News

रामनगर: नदीं के तेज बहाव में बहने से बचे दो युवक

Ad


रामनगर:बारिश के कारण कुमाऊं में हादसों का सिलसिला जारी है। बारिश से नदियां अपने उच्च स्तर से ऊपर भह रही है।रामनगर में देर रात एक रिसोर्ट से कार्य कर वापस जा रहे दो युवक ग्राम क्यारी नदी में बह गए। जलस्तर अधिक होने युवक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाए। गनीमत रही की दोनों ने प्रयास कर अपने आप को बचा लिया लेकिन बाइक तेज बहाव में बह गई।  सूचना पर कोतवाली पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।जानकारी के मुताबिक आइरिस रिसोर्ट ग्राम क्यारी में रोहित व राहुल अरोरा अपनी बाइक संख्या यूके07/ए/2540 से ड्यूटी कर वापस घर के निकले,इस दौरान क्यारी नदी में जलस्तर अत्यधिक होने पर बाइक सहित बहने लगे,युवको ने जैसे-तैसे अपना बचाव कर खुद को सुरक्षित किया,तथा बाइक पानी के तेज बहाव में बह गई,मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस व प्रशासनिक टीम ने रात बही बाइक की तलाश की।वही घटनाक्रम में पटवारी आरिफ हुसैन ने युवकों के निवास पर जाकर घटना की पूरी जानकारी जुटाई।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top