Regional News

रामनगर: पारिवारिक विवाद में हुयी फायरिंग 

Ad

राममगर:बीती रात साले-जीजा के बीच विवाद में साले की ओर से जीजा व उसके भाई पर 4 राउंड  फायरिंग की गई ।मौके पर मौजूद लोगों में फायरिंग से भगदड़ मच गई।फायरिंग कर्ता मौके से फरार हो गए। 

ADVERTISEMENTS Ad

  जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात शिवलालपुर चुंगी के समीप शमशाद व नोशाद पुत्र मो यूसुफ निवासी टाडा मल्लू व उसके साले शमशाद पुत्र मुस्तकीम के बीच विवाद हो गया। मौके  पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दिया।शमशाद ने बताया उसकी पत्नी का ब्रिजेश अस्पताल में ऑपरेशन होने पर उपचार के लिए भर्ती हुई हैं।उसने बताया कि कुछ समय बाद उसका साला शमशाद पुत्र मुस्तकीम व तीन -चार अज्ञात लोगों शिवलालपुर चूंगी के समीप ब्रिजेश अस्पताल पहुचें ओर पुनः विवाद शुरू कर दिया तथा मारने की नियत से 4 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गये।ग़नीमत रही घटना में कोई हताहत नही हुआ।घटना के बाद उक्त क्षेत्र दहशत फैल गयी हैं।मामले में शमशाद व नोशाद ने पुलिस को तहरीर सौप कार्यवाही की मांग की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top