Regional News

रामनगर: भारत गैस एजेंसी डीलर की चाकू घोपकर हत्या

Ad

रामनगर: भारत गैस एजेंसी के डीलर विशाल अग्रवाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।आरोपी ने घटना को जसपुरिया लाईन स्थित भारत गैस एजेंसी ऑफिस में अंजाम दिया। आरोपी ने विशाल अग्रवाल  के पेट पर चाकू घोंपा जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यापारी विशाल अग्रवाल की हालत  गम्भीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस हादसे से हर कोई सदमे में है और पास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। वही आरोपी का नाम नरेंद्र बताया जा रहा है जो घटना को अंजाम देने के बाद खुद कोतवाली पहुंचा। आरोपी  विशाल अग्रवाल के साथ ही काम करता था। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक मालिक की हत्या के पीछे वेतन कारण बना है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top