National News

रामनगर से बैलपड़ाव और वहां से रुद्रपुर जाएंगे पीएम मोदी, शहर में पुलिस तैनात

Ad

हल्द्वानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के उत्तराखण्ड दौरे पर है। सबसे पहले गुरुवार सुबह वो देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। बारिश के चलते पीएम मोदी को 4 घंटे का इंतजार करना पड़ा और इसके बाद वो विशेष हवाई जहाज से रामनगर पहुंचे। मौसम खुलने के बाद पीएम मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से कालागढ़ के लिए उड़ा भरी। करीब 12 बजे पीएम मोदी कालागढ़ पहुंचे। यहां से वह ढिकाला गए। पीएम मोदी जिम कार्बेट पार्क में बाघ का दीदार किया।

ADVERTISEMENTS Ad

, पीएम मोदी की जनसभा के लिए मंच पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा शिव प्रकाश, श्याम जाजू, अजय भट्ट, राजलक्ष्मी, सत्यपाल महाराज, अरविंद पांडेय, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, रेखा आर्य आदि मौजदू रहेंगे।

पीएम के दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो विमान में तकनीकी कारणों के चलते पीएम मुख्य मार्ग से रुद्रपुर पहुंचने वाले हैं। पीएम मोदी कार से रामनगर होते हुए बैलपड़ाव स्थित IRB जाएंगे और फिर वहां से  हैलीकॉप्टर से रुद्रपुर पहुंचेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top