National News

रामनाथ कोविंद बने भारत के नए राष्ट्रपति

Ad

लखनऊ: देश को 14वां राष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए के रामनाथ कोविंद ने विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार को 3 लाख 34 हजार 730 वोटों से हरा दिया है। रामनाथ की जीत के साथ ही एक नया रिकॉर्ड बना है। दरअसल वे देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश से राष्ट्रपति चुने गए पहले व्यक्ति हैं। । हालांकि 1969 में 24 दिन के लिए मोहम्मद हिदायतुल्ला को कार्यवाहक राष्ट्रपति चुना गया था, जो यूपी के थे। लेकिन रामनाथ कोविंद पूर्णकालिक राष्ट्रपति चुने गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कानपुर देहात के परौंख गांव में जन्मे कोविंद बीजेपी से दो बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। वे पार्टी की एससी-एसटी विंग के अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं। इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल पद पर आसीन थे। के आर नारायणन के बाद रामनाथ देश के दूसरे दलित राष्ट्रपति हैं।

PM मोदी के करीबी होने का फल
रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। कोविंद ने 2002 के गुजरात दंगों के बाद नरेंद्र मोदी का बचाव किया था। वे दलितों के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं। कोविंद मीडिया से दूर एक बेदाग छवि के नेता रहे हैं। चुनाव में एनडीए समेत कई विपक्षी दलों ने भी उनसे व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर उनका समर्थन किया।

 

 

न्यूज सोर्स-https://up.punjabkesari.in/

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top