Uttarakhand News

रुद्रपुर: पिता-बेटी का रिश्ता हुआ तार-तार, नौ साल की बच्ची से पिता ने किया दुष्कर्म

Ad

रुद्रपुर: पिता का छाया अपनी बच्ची को सुरक्षा प्रदान करता है। बच्ची भी अपने पिता द्वारा दिए गए सुरक्षा कवच में पूरी जिंदगी बिताने का सपना देखती है। लेकिन रुद्रपुर की एक घटना ने पिता और बेटी के रिश्तो को तार-तार कर दिया।शहर में नौ साल की बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार का आरोप पिता पर है। एक होटल के मैनेजर पर उसकी पत्नी ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला शुक्रवार को सामने आया। पीडित की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया और बच्ची का मेडिकल करवाया जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इस दौरान उसने कोतवाल तुषार बोरा को बताया कि उसके पति ने उसकी 9 साल की पुत्री से दुष्कर्म किया है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ पास्को एक्ट और आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक डेढ़ साल पहले आरोपी बच्ची से पहली बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद बच्ची से तीन-चार बार दुराचार हो चुका है। सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आपोपी पिता नशे का आदी है।

पुलिस ने जिला बाल कल्याण के सदस्यों को बुलाकर बच्ची की काउंसिलिंग कराई गई। पुलिस चाहती है कि बच्ची को इस हादसे से बाहर निकाला जाए। बच्ची घटना के बाद काफी डर गई है लेकिन वह अभी भी अपने पिता को सजा ना देने की बात कह रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top