Regional News

रुद्रपुर: बच्चे को ट्रैक के किनारे रख ट्रेन से कटकर मां ने दी जान

Ad

काशीपुर: ट्रेन के आगे आकर महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला रेलवे ट्रैक के किनारे अपने बच्चे को रखा और रामनगर से मुरादाबाद को जाने वाली ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। हादसे का बाद ट्रेन रुक गई। रेलवे गार्ड ने पुलिस को घटना के बारे में तलब किया। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों को बच्चे को सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला रिवार शाम पौने छह बजे का है। जहां महिला गेट संख्या 52/2 चामुंडा विहार स्थित रेलवे ट्रेक के पास  खड़ी थी। उसके साथ उसका बच्चा भी था। ट्रेन को आता देख उसने ट्रैक से बच्चों को धक्का दे दिया और अपनी ट्रेन के आकर ज़ान दे दी। जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आवास विकास रुद्रपुर निवासी जसप्रीत कौर (28) अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ काशीपुर श्रीननकाना साहिब गुरुद्वारा आई थी। शाम करीब छह बजे पैसेंजर ट्रेन रामनगर से मुरादाबाद जा रही थी। जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि महिला चामुंडा विहार स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बच्चे को साइड में धक्का देकर ट्रेन के आगे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम हाउस  में रखवा दिया है। सूचना पर परिजन भी जीआरपी चौकी पहुंचे, जहां बच्चे को पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top