Bollywood

‘रुस्तम’ ने ‘मोहन जोदड़ो’ को पछाड़ा, हफ्ते के अंत तक 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने का आसार

Ad

मुबंई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और खूब कमाई कर रही है। गुरुवार तक आए आंकड़ो के अनुसार ‘रुस्तम’ ने 90 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

लोगों का रुस्तम के प्रति लगाव से संभावना लगाई जा सकती है कि है ये फिल्म हफ्ते के अंत तक  100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू सकती है। मूवी विशेषज्ञ तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। बॉक्स ऑफिस पर रुस्तम ने इस मामले में रितिक रोशन की ‘मोहनजोदड़ो’ पीछे छोड़ दिया है। ‘मोहनजोदड़ो’ ने गुरुवार यानी 18 अगस्त तक भारत में 51.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

टीनू सुरेश देसाई ने ‘रुस्तम’ का निर्देशऩ किया है।फिल्म में अक्षय कुमार, इलियाना डिक्रूजा, इशा गुप्ता, अर्जन बाजवा और कुमुद मिश्रा ने प्रमुख भूमिका निभाई है।

दरअसल, ‘मोहनजोदड़ो’ और ‘रुस्तम’ 12 अगस्त को एक साथ ही रिलीज हुई थी। ‘मोहनजोदड़ो’ में रितिक रोशन और पूजा हेगड़े ने मुख्य भूमिका पर दिखाई दे रहे है। सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म से पूजा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top