Uttarakhand News

रेल हादसा: हरिद्वार डीएम ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर ( वीडियो)

Ad

उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब 11 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 65 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी, लेकिन पहुंचने से पहले ही ये हादसा हो गया। ट्रेन को रात 9 बजे हरिद्वार पहुंचना था। लगभग 30 से ज्यादा ऐंबुलेंस घटना स्थल पर यात्रियों को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंच चुकी हैं।कलिंग उत्कल एक्सप्रेस की 14 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। यूपी के एडीजी (कानून व्‍यवस्‍था) आनंद कुमार श्रीवास्‍तव ने एसएसपी के हवाले से कहा कि ट्रेन की 14 बोगियां पटरी से उतरी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया है। हरिद्वार के डीएम दीपक रावत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस बारे में जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबर कंट्रोल रूम हरिद्वार 01334223999। उन्होंने अपना नंबर 9458977777 भी साझा किया हैं।

https://www.facebook.com/deepak.rawat.752/videos/10212293429084614/

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top