Sports News

रोहित शर्मा की लंदन में हुई सफल सर्जरी

Ad

नई दिल्ली-भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की दाही जांघ की लंदन में सफल सर्जरी हुई। अब रोहित ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई ने शनिवार को यह की जानकारी दी। सर्जरी के बाद रोहित ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रोहित ने ट्विटर पर लिखा, “सब कुछ अच्छा रहा। आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। वापस आने के लिए बेसब्र हूं। गौरतलब है कि रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापट्नम में हुए पांचवें वनडे मैच में चोट लग गई थी।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, बीसीसीआई की मेडिकल टीम पुष्टि करती है कि भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा की शुक्रवार 11 नवंबर 2016 को लंदन में दायीं जांघ की सर्जरी हुई। प्रक्रिया सफल रही और रोहित को अगले 24 घंटे में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

इसी चोट के कारण रोहित को इस समय इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा था। उनके वनडे सीरीज से पहले फिट होने की संभावना भी कम है। पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top