National News

लखनऊ:भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल में सिमरा इकाई का गठन

Ad

लखनऊ: किशन सिंह: व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल सेमरा का शपथ ग्रहण समारोह आईपीएस ट्रेडर्स बसंत विहार कॉलोनी, सेमरा सीतापुर रोड पर गुरुवार की शाम को संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में सभी पदाधिकारियों को भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने अध्यक्ष दिनेश शुक्ला महामंत्री अरुणेश सिंह कोषाध्यक्ष रामजीवन वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार उपाध्यक्ष, वरुण दीक्षित, मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, बृज किशोर सिंह, वरिष्ठ मंत्री शिवरतन साहू, संगठन मंत्री अमित बाजपेई, मंत्री सत्येंद्र सिंह “अकेला” को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संकल्प लिया। कि जो व्यापारी हितों के लिए हमेशा संगठित रहेंगे सरकार से अपने सम्मान और हित के लिए हमेशा संघर्ष करेंगे। इस समारोह में प्रदेश पदाधिकारियों में संयोजक एस डी सिंह बैसवारा, महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, मंत्री विनोद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, मीडिया प्रभारी जीतेंद्र कुमार यादव, किशन सिंह, प्रचार मंत्री सौरभ द्विवेदी, जिला महामंत्री विशाल रावत, कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी सहित सैकड़ों संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top