Sports News

लगातार तीसरी बार इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज़ हारी टीम इंडिया

Ad

नई दिल्ली: भारतीय टीम को एक बार फिर इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ हार का मुंह देखना पड़ा है। साल 2007 से यह तीसरा मौका है जब टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी है। टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चुनौती जरूर दी लेकिन अहम मौकों पर उसने हथियार डाल दिए। विराट की टीम को 1-4 की बुरी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। ओवल के आखिरी टेस्ट में अंतिम सेशन में टीम इंडिया ने मैच गंवाया। केएल राहुल के 149 और ऋषभ पंत के 114 भी टीम की हार को टाल नहीं पाए।इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हारी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि ऐसे परिणाम भारतीय टेस्ट टीम को मजबूत बनाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने कहा कि जब तक उनकी टीम अहम पलों पर ध्यान देना शुरू नहीं करती तक भारत विदेशी जमीं पर टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाएगा।भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में 118 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इस कारण कोहली की टीम पांच मैचों की यह सीरीज गंवा बैठी।इस बारे में कप्तान कोहली ने कहा, “अगर हमें सीरीज में प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाना है, तो हमें सीरीज की अच्छी शुरुआत करनी होगी। पहला टेस्ट मैच हमेशा महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम सभी सही मानसिक स्थिति में हों।”

Image result for भारत की हार इंग्लैंड

कोहली ने कहा कि भारतीय टीम प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों पर अपने दबाव को बरकरार नहीं रख पाती है। इसी कारण इंग्लैंड ने इस सीरीज में भारत से नियंत्रण को छीन लिया। कप्तान ने कहा, “निश्चित तौर पर हम विदेशी जमीन पर खेल सकते हैं, लेकिन हमें अहम पलों पर प्रतिद्वंद्वी टीम से बेहतर ध्यान देने की जरूरत है। इस सीरीज में हम ऐसा नहीं कर पाए। अगर हम ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं होते हैं, तो हम विदेशों में सीरीज नहीं जीत सकते।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top