Nainital-Haldwani News

लाइव वोटिंग के जरिए चुना जाएगा उत्तराखंड टैलेंट हंट का विजेता, हल्द्वानी तैयार

Ad

हल्द्वानी:यूनीक क्रिएशन संस्था द्वारा हल्द्वानी शहर में उत्तराखंड टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है। यूनी क्रिएशन के संस्थापक देवकीनंदन का कहना है कि यह मंच बच्चों को उनका हुनर दिखाने के लिए नहीं बल्कि भविष्य में उनको इस दिशा में आगे बढ़ाने के लिए है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह टैलेंट हंट बच्चों को उनकी प्रतिभा में निखार लाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। टैलेंट हंट में विभिन्न वर्गों में जैसे डांसिंग बीट बॉक्सिंग मिमिक्री कॉमेडी आर्टिस्ट रैपिंग मैजिशियन करने वाले प्रतिभागियों को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया जा रहा है। इस टैलेंट हंट के लिए विभिन्न शहरों में से अल्मोड़ा हल्द्वानी खटीमा रुद्रपुर देहरादून पिथौरागढ़ में ऑडिशन किए जा चुके हैं, जहां से लगभग 300 से 400 बच्चे फिनाले के लिए हल्द्वानी पहुंचेंगे।

इस आयोजन के लिए हल्द्वानी में ऑडिशन 16 फरवरी को बीयरशिबा स्कूल में 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा ।हल्द्वानी में उसके आसपास के बच्चे इस टैलेंट में प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड टैलेंट हंट के ग्रैंड फिनाले का मुख्य आकर्षण प्रतिभागियों के लिए लाइव वोटिंग है। इसके द्वारा निर्णय किया जाएगा। हल्द्वानी शहर में पहली बार किसी शो या टैलेंट हंट में उपस्थित जनता को वोटिंग के जरिए अपनी पसंद चुनने का मौका मिलेगा। फाइनल निर्णय में जज जूरी भी शामिल होगी।

कार्यक्रम का विवरण

  • हल्द्वानी ऑडिशन 16 फरवरी 2019 बीरशिबा स्कूल
  • सेमी फिनाले 24 फरवरी 2019 जय अरियंत इंटरनेशनल स्कूल हल्दूचौड
  • ग्रैंड फिनाले 3 मार्च 2019 उत्थान मंच
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top