Nainital-Haldwani News

लालकुआं- आखिर ये पति किसका है !!!

Ad

लालकुआं : क्षेत्रीय पुलिस के सामने उस वक्त मुसीबत खड़ी हो गई कि जब एक पत्नी पर दो-दो पति दावा करने लगे। नौबत दोनों पतियों में गुत्थमगुत्था तक पहुंच गई। इससे शहर की शांति व्यवस्था भी बिगड़ गई। पुलिस के समझाने के बाद भी वह लोग माने नहीं। इस पर दोनों पतियों का शांतिभंग में चालान काटा गया। वहीं महिला को पूछताछ के लिए भेजा गया। नगीना कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को लेकर दो व्यक्ति आपस में बात कर रहे थे। धीरे-धीरे बातचीत का लहजा तेज होने लगा। देखते ही देखते आसपास के लोग भी उन लोगों के पास इकठ्ठा होने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पतियों में गुत्थमगुत्था शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब माजरा जाना तो वह भी हैरान हो गए। उनकी भी समझ में नहीं आया कि यह मामला आखिर कैसे सुलझाया जाए। पुलिस के सामने भी दोनों पति आपस में भिड़ गए। जिस पर तीनों को पुलिस कोतवाली थाना ले आई।

ADVERTISEMENTS Ad

===यह था मामला===
महिला से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दूसरे संप्रदाय के युवक से प्रेम करती है और उसने गत 8 जून को एक मंदिर में उक्त युवक के साथ विवाह भी कर लिया था परंतु परिवार वालों ने 25 जुलाई को उसकी किसी दूसरे युवक से पुन: जबरन निकाह कर दिया। वह परिवार द्वारा किए गए विवाह से संतुष्ट नहीं है। जिस युवक के साथ उसने मंदिर में सात फेरे लिए थे, वह उसके साथ ही रहना चाहती है। पुलिस ने विवाद को बढ़ता देख दोनों युवकों जयदेव व्यापारी और नाजिल खान का शांतिभंग की धारा 151 के तहत चालान कर दिया। वहीं महिला के मजिस्टेंटी बयान कराने के लिए उसको हल्द्वानी भेज दिया। उक्त मामला दिनभर नगर में चर्चा का विषय बना रहा।

न्यूज सोर्स- जनपक्ष आज ( https://www.facebook.com/profile.php?id=100011383124591&hc_ref=NEWSFEED&fref=nf)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top