Nainital-Haldwani News

लालकुआं: मोबाइल की दुकान में चोरों का धावा,लाखों की नकदी व् रिचार्ज कूपन स़ाफ

Ad

लालकुआं:देर रात चोरों ने लालकुआं 25 एकड़ रोड बंगाली कालोनी स्थित जोशी इंटरप्राइजेज में धावा बोल हाथ साफ कर दिया।सुबह होने पर जब दुकान मालिक मोहन जोशी की माँ ने दुकान का ताला खुला देखा तो उन्होंने इसकी सूचना अपने बेटे को दी। जिसपर मोहन जोशी ने दुकान के अंदर जाके देखा तो उनके होश उड़ गए वहाँ तीन लाख की नगदी व लगभग एक से डेढ लाख रूपये के रिचार्ज कूपन गायब थे उक्त घटना की सूचना उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान स्वामी एयरटेल कंपनी का डीलर हे जिसके पास रोजाना लाखो रूपये का टर्नओवर होता है । रविवार की छुट्टी होने की वजह से नकदी बैंक में जमा न कर पाया और नकदी दुकान पर ही रख बन्द कर घर को चला गया था।सुबह चोरी होने की जानकारी मिलने पर दुकान से करीब डेढ़ लाख के कूपन और तीन लाख रूपये के नकदी गायब मिली।इधर कोतवाली पुलिस का कहना है की दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने शनिवार को दुकान में हुई बिक्री का पैसा बैंक में जमा कर दिया था। जबकि रविवार की बिक्री कर्मचारियों के पास ही है। ऐसे में तीन लाख रुपया दूकान में रखना संदेह प्रकट कर रहा है। कोतवाल विपिन चंद्र पंत का कहना है की मामले की गहनता से जाँच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे की क्षेत्र में इससे पहले भी चोरी की घटनाएं  हो चुकी हैँ । चोरों के हौसले बुलंद हे।दिन पर दिन चोरी की घटनाये बढ़ने से व्यापारी सकते में आ गए और जल्द हुयी चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top