Uttarakhand News

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मंथन शुरू 

भवाली:नीरज जोशी :विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी हार के बाद  अब 2019 के लोक सभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में चुनावों  की प्रक्रिया  तेज हो गयी है। भवाली टूरिस्ट रेस्ट हाउस पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। सभी कांग्रेस कार्यर्ताओ ने बैठक में हिस्सा लिया। वही  कार्यकर्ताओ ने पूर्व में मिली हार को भूलकर फिर से पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही पंजाब से आयी चुनाव अधिकारी सरिता शर्मा ने भवाली नगर की कार्यकारिणी का गठन किया।

इस दौरान पंकज बिष्ट को भवाली कांग्रेस कार्यकारिणी का नगर अध्य्क्ष व अभिषेक मेहता को नगर उपाध्यक्ष  चुना गया। पंकज ने खुद को अध्य्क्ष चुने जाने पर हर्ष जताया और सभी पदाधिकारियों  का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की वो पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा जोर लगा देंगे इसके लिए उन्हें सभी कार्यकर्ताओं की जरूरत है। वही चुनाव अधिकारी का कहना था कि उन्हें पार्टी से संगठात्मक चुनाव कराने के लिए भेजा गया है। ब्लॉक औऱ जिले के आसपास का ढाँचा सुधारने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया जिस कार्यकर्त्ता  जिस तरीके से मेहनत की है उसे उस तरीके से पद दिया जाएगा।  चुनावों  के माध्यम से डेलीगेट्स का चुनाव किया जाएगा। जिससे प्रदेश कार्यकारिणी  का निर्माण हो सके।साथ ही चुनाव पारदर्शी  तरीके से होंगे । वही महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यछ सरिता आर्य का कहना था कि आम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया पंजाब से जो जिला निर्वाचन अधिकारी आई है। उनके नेतृत्व में जो ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी बने है।  वो ही तय करेंगे की किसको चुनाव करना है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सरिता शर्मा कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष सरिता आर्य  ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र नेगी पूर्व दर्जा मंत्री खसटी बिष्ट यापार मंडल अध्य्क्ष नरेश पांडे पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन अधिकारी कांग्रेस नेता सुजान सिंह रजवार नगर कांग्रेस सचिव हिमांशु अधिकारी कन्नू बिष्ट सदा मिया किसन अधिकारी भास्कर अधिकारी नीरज अधिकारी जगदीश तिवारी आदि युवा नेता मौजूद रहे।

To Top