National News

लखनऊ में जहरीली गैस का रिसाव, 12 लोग हॉस्पिटल में भर्ती

Ad

नई दिल्ली: जहरीली गैस फैलने का नाम सुनते ही देश को भोपाल गैस कांड याद आ जाता है।जिसमें लगभग 15000 से अधिक लोगो की जान गई तथा बहुत सारे लोग अनेक तरह की शारीरिक अपंगता से लेकर अंधेपन के भी शिकार हुए। भोपाल गैस काण्ड में मिथाइलआइसोसाइनाइट (मिक) नामक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। जिसका उपयोग कीटनाशक बनाने के लिए होता है। लखनऊ से गैस रिसाव की खबर ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
Image result for लखनऊ में जहरीली गैस का रिसाव, 12 लोग हॉस्पिटल में भर्ती

file photo

इसकी चपेट में आने से 12 लोगों को हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। यह घटना ठाकुरगंज के हुसैनाबाद इलाके की है। सभी को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। घायलों में बच्‍चे और महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार वेल्डिंग करने वाले गैस सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस सेे सभी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। जिस वेल्डिंग गैस सिलेंडर से यह रिसाव हुआ, वो हासिम वेल्‍डर की दुकान का बताया जा रहा है।

जहरीली गैस की चपेट में आए लोगों की हालत अब खतरे के बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी को ट्रामा सेंटर पहुंचाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जहरीली गैस की चपेट में आने के बाद सभी लोग एक-एक करके बेहोश होने लगे थे। जिससे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई थी। लोगों में अफरातफरी भी मची। सभी के परिवार वाले भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top