National News

वाराणसी: बाबा जय गुरुदेव के कार्यक्रम में भगदड़, 19 की मौत

Ad

वाराणसी:धार्मिक नगरी  वाराणसी में जय गुरुदेव के समागम में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।ये हादसा वाराणसी के राजघाट पुल पर हुआ। वहीं पर आयोजित किए गए भक्तों के इस समागम के लिए हजारों की संख्या में लोग जमा हुए थे और तभी पुल पर भीड़ के कारण भगदड़ मच गई।हादसे के बाद इलाके को खाली कराया जा रहा है। तमाम एजेंसियां राहत कार्य में जुट गई हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया जा रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि वहां के 12 किलोमीटर के इलाके में ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। ये जाम चंदौली से लेकर वाराणसी कैंट स्टेशन के बीच लगा है।ताजा जानकारी के अनुसार उस इलाके में लंबे ट्रैफिक जाम के चलते अधिकारियों को भी घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top