Nainital-Haldwani News

वार्ड नंबर-12 से राधा आर्या की बढ़ती लोकप्रियता बजा रही है विरोधियो की घण्टी

Ad

हल्द्वानी:  नगर निकाय चुनाव और प्रकाश पर्व दीपावली का अनोखा संगम इन दिनों पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नं0 12 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी राधा आर्या ने राजेन्द्र नगर के मतदाताओं से अपना बहुमूल्य मत अपने पक्ष में करने की अपील की और क्षेत्र में विकास करने का वादा किया। बिजली, पानी, सड़क और साफ सफाई जैसे मूलभूत समस्याओ से निजात दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम चुनाव में पार्षद पद पर प्रतिभाग कर रही राधा आर्या ने बताया कि वह अपने क्षेत्र का विकास के साथ साथ महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के हक की लड़ाई के लिए हमेशा खड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि उन्होंने चुनाव चिन्ह घण्टी इसीलिए चुनी ताकि वह भ्रष्टाचारियो की घण्टी बजा सके। वही राधा आर्या के पति विनोद कुमार ने बताया कि अगर वार्ड नम्बर 12 की जनता राधा आर्या को विजयी बनाती है तो क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के अलावा राजेन्द्र नगर को नशामुक्त और शिक्षित समाज बनाने की पहल करेगे।

वही राजेन्द्र नगर के मतदाताओं ने इस बार राधा आर्या को अपना बहुमूल्य मतदान करने का मन बनाने के साथ साथ घण्टी पर मुहर लगाकर अपने हसमुख और सरल स्वभाव की धनी प्रत्यशी राधा आर्या को विजय बनाने का मन बना लिया है।

राधा आर्या की बढ़ती लोकप्रियता के चलते क्षेत्र की महिलाएं और बुजुर्गों ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अब तक दूसरे राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों द्वारा छलते आ रहे है, अब वह 18 नम्बर को वार्ड नम्बर 12 की राधा आर्या के चुनाव चिन्ह घण्टी पर मुहर लगाकर भारी मतों से जिताने का काम करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top