Nainital-Haldwani News

वार्ड नंबर 38 से एक ही आवाज, अबकी बार हमारा पार्षद महेश कांडपाल

Ad

हल्द्वानी: इन दिनों निकाय चुनाव की हलचल से पूरे राज्य चुनावी शोर गूंज रहा है। अपने 5 साल के होम वर्क को जानने के लिए प्रत्याशी जनसपंर्क कर रहे हैं। चुनावी हवा को अपनी ओर करने के लिए प्रत्याशियों ने अपने जनसंपर्क की गति को बढ़ा दिया है। हल्द्वानी नगर निगम वार्ड नंबर 38 से प्रार्षद प्रत्याशी महेश चंद्र कांडपाल ने क्षेत्र में जनसपंर्क किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने महेश कांडपाल से को क्षेत्र की दिक्कतों से रूबरू करवाया। लोगों ने बताया कि लंबे समय से पेयजल और टूटी सड़कों के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी की लेकिन सिवाय कोरे आश्वासनों के सिवाय कुछ भी नहीं मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.facebook.com/maheshchandra.kandpal.50/videos/1778584272268530/

इस दौरान महेश कांडपाल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता में है। महेश कांडपाल ने बताया कि लोगों का विश्वास ही उनकी ताकत है। जनता के भरोसे को कायम रखते हुए क्षेत्र के विकास में पूरी ताकत झौंक देंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र सफाई और नालियों की निकासी ना होने के साथ ही सीवर लाइन की कमी का समाधान किया जाएगा। सभी बुनियादी जरूरतों का समाधान को जनता से विचार विमर्श करके तुरंत समाधान किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों ने महेश कांडपाल के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top