National News

विदेशी महिला को देख हस्तमैथुन करने लगा ये आरोपी…

Ad

नई दिल्ली: देश में रोज नई-नई वारदाते सामने आते है। आरोपियों की हरकत सकते में डालती है। ऐसा ही कुछ राजधानी दिल्ली में हुआ। जिसे जानकार आप भी सकते में रह जाएंगे।   दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पीएचडी कर रही एक जर्मन महिला को देखकर एक व्यक्ति हस्तमैथुन करने लगा। विदेशी महिला ने उसकी हरकत को कैमरे में लोड कर लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फोटो के जरिए आरोपी को पकड़ा।  आरोपी की उम्र  32 वर्षीय है। पुलिस उपायुक्त रोमिल बनिया ने कहा कि पीड़ित महिला ने घटना के वक्त आरोपी की कार की तस्वीर खींच ली थी उस तस्वीर में कार का नंबर दिख रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े: वायरल बुखार का होगा अंत

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह शर्मनाक घटना गुरुवार की दोपहर को घटी थी और आरोपी तरुण को शुक्रवार की शाम हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार किया गया है।दरअसल, बीते गुरुवार की दोपहर जर्मन महिला ग्रेटर कैलाश-2 इलाके में अपने कुत्ते को घुमाने निकली थी।तभी उसने गौर किया कि दूर खड़ा एक शख्स उसे घूर रहा था।डीसीपी बनिया ने बताया कि महिला ने देखा कि एक व्यक्ति उसे बेहद विचित्र ढंग से देख रहा है, उसके बाद उसने अपनी पैंट नीचे की और उसे देखते हुए हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया।पुलिस ने कहा कि जैसे ही महिला ने चिल्लाना शुरू किया, व्यक्ति अपनी कार में सवार होकर भाग निकला, लेकिन तब तक महिला ने उसकी कार की तस्वीर खींच ली थी। गाड़ी के नंबर से आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top