Sports News

विशाखापत्तनम टेस्ट- पुजारा ने बनाया शतक लेकिन फिर भी कप्तान को आया गुस्सा

Ad

विशाखापत्तनम। भारत और इंग्लैंड  के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पुजारा और कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 226 रनों की शानदार साझेदारी हुई। लेकिन इस दौरान कोहली को पुजारा के ऊपर गुस्सा भी आ गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी की और उसके दोनो ओपनर 22 रनों पर पवेलियन चले गए। उसके बाद विराट और पुजारा ने टीम को संभाला। पहले सत्र में दोनों ने संभल कर बल्लेबाजी की लेकिन इस बीच विकेट पर दौड को लेकर दोनों के बीच तालमेल की कमी दिखाई दी। मैच के 18वें ओवर में दो बार दोनों के बीच तालमेल में कमी देखने को मिली। पहली गेंद पर पुजारा  बच गए लेकिन तीसरी गेंद पर वो रन आउट होते-होते बच गए जिसने कोहली के पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने सिंगल लिया और नॉन स्ट्राइकर एंड पर जाकर खड़े हो गए, थोड़ी सी मिसफील्डिंग हुई और पुजारा दूसरे रन की ताक में दौड़ पड़े।कोहली दूसरे रन के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पुजारा इतनी जल्दी में थे कि जब तक उन्हें विराट की बात समझ में आई, वे करीब आधी क्रीज तक पहुंच चुके थे। इसके बाद पुजारा ने जैसे-तैसे ब्रेक लगाया और वे वापस दौड़ने लगे, इस दौरान हड़बड़ाहट में उनके हाथ से बैट भी गिर गया।

ADVERTISEMENTS Ad

वे बिना बैट के दौड़े और उन्होंने बिना बैट के ही क्रीज में डाइव लगाकर खुद को बचाया। वे क्रीज में पहुंचने में सफल रहे। पुजारा को इस तरह आत्मघाती रन लेते देख विराट को गुस्सा आ गया और वे उन पर चीख पड़े। हालांकि ओवर पूरा होने का बाद उन्होंने विराट को बात करते हुए उन्हें समझाया भी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top