National News

वीडियो: पीएम मोदी की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट , एक रिश्तेदार की मौके पर मौत

Ad

उदयपुर। पीएम नरेंद्र मोदी की पत्‍नी जसोदा बेन का राजस्‍थान के चित्तौड़गढ़ के करीब आज सुबह एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट की वजह से उनके सिर पर चोट आई है। वहीं उनके साथ कार में मौजूद एक रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि ये सड़क हादसा इतना भयाभय था कि कार चकनाचूर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जसोदा बेन मंगलवार रात जिले के अटरू कस्बे में एक शादी में शामिल होने आईं थीं और वह बुधवार की सुबह वहां से वापस अहमदाबाद जा रही थी।

इस दौरान उनके साथ कार में 6 रिश्तेदार मौजूद थे। इस हादसे में एक रिश्तेदार की मौत हो गई। जबकि जसोदा बेन के सिर पर चोटे आई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए चित्तौड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालात ठीक बताई जा रही है।

 

video source-ndtv

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top