National News

वीडियो: मौलवी ने एंकर से बिकिनी-अंडरवियर पहन के बहस करने को कहा, एंकर ने मारा तमाचा

Ad

नई दिल्ली: टीवी चैनल के डिबेट में कई बार हमें चौकाने वाले बयान मिलते है जो सोशल मीडिया में खूब वायरल होते है।  पिछले दिनों में प्रियंका चोपड़ा और दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को ट्रोल किया गया है। महिलाओं के पहनावे को लेकर छिड़ी बहस पर मिरर नाउ टीवी चैनल में डिबेट चल रहा था जिसके पैनल में मौलवी यासूब अब्बास साहब को भी बैठाया गया था। लेकिन मौलवी साहब ने मान-मर्यादा छोड़कर लाइव शो में कह दिया कि आप डिबेट में बिकिनी में, शेमलैस गाउन में आइए, डिबेट में अंडरवियर पहनकर आइए। तब आदमी और औरत बराबर हो जाएंगे। बता दे कि एंकर ने शो में महिलाओं के पहनावे पर हो रहे ट्रोल का विरोध किया था जिससे मौलाना यासूब अब्बास अपनी मर्द वाली सोच को छिपा ना सके और विवादित टिप्पणी कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.facebook.com/mirrornowin/videos/1070749676393185/

 

एंकर फाये डिसूज़ा ने पहले हंसते हुए कहा कि हमारे देश में किसी को कुछ भी पहनने का हक है। मौलाने ने एक बार फिर अपनी बात को रिपीट किया तो एंकर के सब्र का बांध टूटता नजर आया। उन्होंने मौलवी से कहा कि ये नौकरी और ऑफिस मेरे लिए मंदिर की तरह है और आप मुझे मेरे काम की जगह अंडरवियर में आने को बोल रहे हैं।आप औरत और आदमी को बराबर करने के लिए अंडरवियर पहनके आने को कह रहे हैं। आप जैसे मैंने बहुत देखे हैं। मैं आप से नहीं डरती। आपकी बातें बहुत शर्मनाक हैं। सना फातिमा अपनी जॉब कर रही हैं। आपके जैसे लोग उन्हें उनके काम से डराने की कोशिश कर रहे हैं। सानिया मिर्ज़ा प्रियंका चोपड़ा सब नौकरी कर रही है। सना फातिमा क्या पहनती हैं ये उनका हक है। आप चाहते हैं सब काम छोड़कर किचन संभाले।आप हमें डरा नहीं सकते। एंकर ने जो बात की वो महिलाओं को एक खिलौना समझने वाले लोगों के मुंह पर तमाचा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top