National News

सर्वे: मोदी देश के नेता नंबर वन, सबसे बेहतर सीएम केजरीवाल

Ad

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी जब से भारत के प्रधानमंत्री बने है तब से वो अधिकतर सर्वें में नंबर वन ही रहते है। मोदी सरकार को केन्द्र में दो साल हो चुके हैं। सरकार की नाकामी पर  विपक्ष अक्सर उन पर हावी रहता है और आरोप लगाए जाते है कि  उन्होंने जनता से किए अपने वादों को अभी तक जमीनी स्तर पर पूरा नहीं किया है। लोग विपक्ष कुछ भी कहे लेकिन पीएम मोदी अभी भी लोगों की पहली पसंद हैं। इंडिया टुडे और कार्वी इनसाइट्स के सर्वे में सामने आया है कि देश के सबसे बेहतर सीएम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं जबकि दूसरे नंबर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार है। सर्वे में 2019 में होने वाले चुनावों में एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सर्वे को अंतिम रूप देने के लिए 19 राज्यों के 97 संसदीय क्षेत्रों और 194 विधानसभा क्षेत्रों के 12,321 लोगों की रायशुमारी की गई है, जबकि 53 फीसदी लोगों ने कहा बतौर पीएम मोदी का प्रदर्शन शानदार है। ये सर्वे 15 जुलाई 2016 से 2 अगस्त 2016 के दौरान किया गया है। जहां मोदी को 50% ने नंबर वन नेता माना है औऱ उन्हें पीएम पद के लिए अच्चा उम्मीदवार बताया है जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 13% व सोनिया गांधी को 6% लोगों ने पीएम पद के लिए सही कहा।

सर्वे के मुताबिक अगर 2019 में चुनाव होते हैं तब भी कांग्रेस को कम सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ेगा। सर्वे के मुताबिक राहुल गांधी 2019 के चुनावों में नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। केजरीवाल की लोकप्रियता यहां 2015 में सबसे ज्यादा थी वहीं 2016 में कम होती गई लेकिन वे सीएम के रूप में लोगों की पसंद अब भी बने हुए हैं। ममता बनर्जी तीसरे स्थान पर हैं।

 

 

 

news source-https://www.punjabkesari.in/

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top