CM Corner

सीएम रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ‘उत्तराखण्ड यंग लीडर कान्क्लेव’ का टीजर लॉच किया

Ad

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘उत्तराखण्ड यंग लीडर कान्क्लेव’ का टीजर लॉच किया. 11 एवं 12 जनवरी 2020 को ओएनजीसी सभागार, देहरादून में स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर ‘उत्तराखण्ड यंग लीडर कान्क्लेव’ में देशभर से युवा संवाद करेंगे. कान्क्लेव में संवाद ओर संकल्प के माध्यम से देवभूमि उत्तराखण्ड को उत्कृष्ट उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में मंथन किया जायेगा.

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड यंग लीडर कान्क्लेव का आयोजन स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार युवाओं को जो संदेश देना चाहती है, उसमें कामयाबी मिलेगी.

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी जिम्मेदारी का पूर्णता के साथ निर्वहन करना होगा. आज के युवा भारत का भविष्य हैं. युवाओं को सही दिशा मिलना जरूरी है. स्वामी विवेकानन्द जी ने अपने विचारों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परम्परा का विश्व स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया. आज युवाओं को उनके विचारों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना होगा, तभी एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा होगा.

इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा, पर्यावरणविद् बी.एन शर्मा, मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी शैलेन्द्र त्यागी, सुश्री अदिति त्यागी, हेम सिंह, यश, ओजस्व आदि उपस्थित थे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top