National News

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम कुर्सी को शशिकला से किया दूर

Ad

नई दिल्ली– सुप्रीम कोर्ट आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को एआईएडीएमके की महासचिव वीके शशिकला पर फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने फैसला देते हुए शशिकला को चार साल की सजा सुनाई है। इस मामले में कोर्ट ने शशिकला पर 10 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। यानी अब शशिकला को जेल जाने के लिए तुरंत सरेंडर करना होगा और वह 10 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। कोर्ट के फैसले के बाद शशिकला के सीएम बनने का सपना टूटता दिख रहा है। शशिकला जेल जा सकती हैं तो वहीं, पन्नीरसेल्वम ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।  गौरतलब है कि उनके खिलाफ 21 साल पुराने 66 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने शशिकला और जयललिता को 2015 में बरी कर दिया था। कर्नाटक सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अब शशिकला के राजनीतिक भविष्य का फैसला कोर्ट ने सुना दिया है। जस्टिस पीसी घोष और जस्टिस अमिताव राय की बेंच ने फैसला सुनाया है। अगर सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट के बरी करने के फैसले को बरकरार रखता है, तो शशिकला के मुख्यमंत्री बनने की राह में कोई नई मुश्किल नहीं खड़ी होती, लेकिन अब  सुप्रीम कोर्ट शशिकला को दोषी करार दिया है। अब वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगी और जेल भी जा सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

 

गौरतलब है कि ओ. पन्नीरसेल्वम के बागी रुख अख्तियार करने के बाद शशिकला ने तमिलनाडु के गवर्नर सी विद्यासागर राव से निवेदन किया है कि वह जल्द से जल्द सीएम पद की कमान उनके हाथों में थमा दें। सोमवार को चेन्नई में समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए शशिकला ने कहा, हमने पन्नीरसेल्वम जैसे हजारों देखे हैं। मैं डरती नहीं हूं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top