Sports News

सैमी टी-20 कप्तान पद से हटे, टीम से भी बाहर

Ad

नई दिल्ली।वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान डैरेन सैमी को कप्तानी पद से हटाने के साथ ही टीम से भी बाहर कर दिया गया है। सैमी ने दावा किया है कि चयनसमिति के अध्यक्ष ने उनसे 30 सेकेंड तक फोन पर बात करके कप्तान पद से हटा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सैमी ने अपने फेसबुक पेज पर भावनात्मक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि 6 साल तक चला कप्तानी का उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है।

सैमी ने वीडियो में कहा कि मेरे पास कल फोन आया था जिसमें चयनसमिति के अध्यक्ष ने 30 सेकेंड में मुझे बता दिया कि उन्होंने ट्वेंटी20 टीम की कप्तानी की समीक्षा की और बताया कि मैं अब कप्तान नहीं रहूंगा। मेरा प्रदर्शन टीम में चयन के लायक भी नहीं है। सैमी की कप्तानी में वैस्टइंडीज ने चार साल पहले श्रीलंका में और फिर इस साल भारत में विश्व टी20 का खिताब जीता था। लेकिन इस साल खिताब जीतने के बाद उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को आड़े हाथों लिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top