Uttarakhand News

स्वाइन फ्लू के कारण देहरादून में दो की मौत , राज्य में अलर्ट

Ad

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू अपने पैर पसार रहा है। स्वलाइन फ्लू की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। ये दोनों मौते राजधानी देहरादून में हुई है। मीडिय में आ रही खबर के मुताबिक एक मरीज का इलाज जॉली ग्रांट में हिमालयन अस्पताल में चल रहा था, जबकि दूसरे का उपचार देहरादून के मैक्स अस्पताल में हो रहा था।एच1 एन1 वायरस से संक्रमित एक अन्य मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) तारा पंत ने बताया कि दो मृतकों से एक 47 वर्षीय पुरुष और एक अन्य 45 वर्षीय महिला है। जिले में मार्च के बाद से फ्लू से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें:ये दवा पीलिया का करेगी सफाया

स्वाइन फ्लू के प्रकोप को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने निजी व सरकारी अस्पतालों, चिकित्सा सुविधा केंद्रों तथा नर्सिग होम आदि को सतर्क रहने के लिए कहा है।स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पतालों में अलग वार्ड बनाए जा रहे हैं। एक दिन पहले ही इंदौर से भी स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आ चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top