News

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में डेंगू के उपजे हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर सभी जिलों में पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया है, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए अभी से आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि आने वाले समय में स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी भी महामारी का रूप ना धारण करे।

ADVERTISEMENTS Ad

डेंगू को लेकर बदनामी झेल रहा स्वास्थ्य विभाग अब स्वाइन फ्लू को लेकर किसी प्रकार का रिस्क लेने के मूड में नहीं है, इसलिए 15 अक्टूबर तक सभी जिलों में ऐसी व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि इस बीमारी की जद में प्रदेश का कोई भी व्यक्ति ना आए।

आपको बता दें कि देहरादून जिले के मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ वाई एस थपलियाल का कहना है कि स्वाइन फ्लू को लेकर राजधानी के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है, साथ ही उन्होने डीजी हैल्थ को पत्र के माध्यम से स्वाइन फ्लू के लिए दवाईयां और मास्क उपलब्ध कराने को कहा है ताकि समय रहेते स्वाइन फ्लू के उपचार के जरूरत का सामान मौके पर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top