National News

हमारी धरती पर बुरी नजर रखने वालों की आंखे निकालने का दम रखते है हम भारतीय

Ad

नई दिल्ली-  रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को अधिकतर संयम से बोलते हुए देखा जाता है। लेकिन गोवा के एल्डोना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में रक्षा मंत्री ने अपना क्रोधित रूप दिखाया। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर निसाना साधा। उन्होंने कहा कि दुश्मन हमारे देश पर नजर ना रखे तो बेहतर है नही हम भारतीय जानते है कि विरोधी की आंखे कैसे निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि  भारत युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन यदि उकसाया गया तो वो कर सकते है जो विरोधी ने कभी सोचा भी नही होगा। रैली को संबोधित करते हुए मनोहर पर्रिकर ने कहा, ‘ हमें लड़ाई का कोई शोक नही है हम अपने घर के साथ दूसरों के घर पर भी शांति चाहते है लेकिन अगर किसी ने देश पर बुरी नज़र डाली तो हम उसकी आंखें निकालकर उसके हाथ में रख देंगे, हमारे पास इतनी ताकत है।’ पर्रिकर ने कहा कि गोवा के लोग दुनिया को बता सकते हैं कि उन्होंने केंद्र में एक ऐसे शख्स को भेजा था, जिसने दुश्मन के गाल पर करारा तमाचा जड़ा।पर्रिकर ने आगे ने कहा, ‘सीमा पर पिछले तीन दिनों से फायरिंग नहीं हुई है, क्योंकि यदि वह (पाकिस्तान) एक बार फायरिंग करते हैं तो हम उन पर दो बार फायरिंग करते हैं। हम जैसे को तैसा के अंदाज में जवाब दे रहे हैं। जब उन्हें यह बात समझ आ गई तो उन्होंने हमसे अनुरोध किया कि हम इसे रोक दें।’सशस्त्र बलों के पूरी तरह तैयार होने की बात पर जोर देते हुए पर्रिकर ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें सिखाया था कि ‘यदि तुम खरगोश के शिकार के लिए भी जाओ तो किसी बाघ को मारने के लिए तैयार रहो।’

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top