Uttarakhand News

हरिद्वार-ई-मेल के जरिए पहला केस

Ad

नई दिल्ली– हरिद्वार में ई-मेल के माध्यम से चोरी का पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना जून माह की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेना में बतौर मेजर कार्यरत निकुर ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को नगर कोतवाली में ई-मेल से मिली जानकारी के आधार पर पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। सेना के मेजर निकुर ने पुलिस को ई-मेल के माध्यम से बताया कि वह बीती 9 जून को हरिद्वार आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

गंगा स्नान और मंदिरों के दर्शन करने के बाद 11 जून को वह हरिद्वार से वापस जा रहे थे। चंडी घाट के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका फोन चुरा लिया। इसके बाद उन्होंने नगर कोतवाली को सूचना भी की। इस दौरान मेजर को जांच का आश्वसन दिया गया था।

कई महीनों तक मुकदमा दर्ज न होने पर मेजर ने शनिवार को नगर कोतवाली में फोन से सम्पर्क किया और अपनी शिकायत ई मेल के माध्यम से दर्ज कराई। मुकदमे में अफसर का पता दर्ज नहीं है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि ईमेल के माध्यम से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top