Uttarakhand News

हरिद्वार: भतीजे ने चाची को पिलाया नशीला पदार्थ और किया रेप

Ad

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड हरिद्वार में एक बार फिर शादी के नाम पर नापाक हरकत को अंजाम दिया गया। ये हरकत किसी और ने नहीं बल्कि भतीजे ने की। वह लगातार अपनी चाची के साथ शारीरिक संबंध बनाता गया और झूठा वादा करता रहा लेकिन महिला उसकी बातों में आ गई। जब युवक शादी करने से इंकार किया तो महिला ने अपनी आपत्ति पुलिस को बताई।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला ज्वालापुर क्षेत्र का है। महिला ने एक युवक पर रेप का आरोप लगाया है और वो कोई नहीं उसका भतीजा है। महिला ने इस विषय पर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि भतीजे ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारिरीक संबंध बनाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी का नाम वसीम पुत्र जमशेद है। वह रुड़की का रहने वाला है। वह महिला का रिश्ते में भतीजा लगता है। बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने रुड़की के रहने वाले आरोपी बताए जा रहे भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि पिछले वर्ष उसका रिश्ते का भतीजा वसीम पुत्र जमशेद उसे बहला फुसलाकर अपने साथ पथरी क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में ले गया और उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने पुलिस और कोर्ट कोये भी बताया कि युवक 13 जुलाई को उसे बहादरपुर जट ले गया था। युवक पर आरोप ये भी है कि उसने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत ¨सह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला को उसके भाई के घर से बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top