Nainital-Haldwani News

हल्दूचौड़:ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Ad

लालकुआं: हल्द्वानी से सटे हल्दूचौड़ में शक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला करीबन आधे घंटे तक रेलवे ट्रेक पर खड़ी रही। अधेड उम्र की महिला लिंक दून एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। घटना के बाद ग्राम प्रधान इंदर सिंह विष्ट की सूचना पर पहुंची  पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम को हल्द्वानी भेजा गया। मामला हल्दूचौड़ थाना क्षेत्र का था।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को देहरादून से काठगोदाम को जाने वाली अप लिंक दून एक्सप्रेस संख्या 14120 अपने निर्धारित समय से तीन घंटा विलंब से चल रही थी। सुबह नौ बजकर पैतीस मिनट के करीब महिला दून एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। लेकिन मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान डुंगरपुर हल्दूचौड निवासी लीला तिवारी पत्‍‌नी स्व राजेंद्र तिवारी उम्र 45 वर्ष के रूप हुई। महिला मूल रूप से लमगडा बागेश्वर जिला अल्मोडा की रहने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top