Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: अचानक गायब हुआ शहर का मशहूर स्टेशनरी व्यापारी

Ad

हल्द्वानी- यमन प्रकाश- शहर के व्यापार बाजार में उस वक्त सनसनी फैल गई जब  पूरनमल एंड सन्स के मालिक संजीव अग्रवाल के लापता होने की खबर सामने आई। वो सुबह घर से नाई की दुकान पर बाल काटने की बात कहकर निकले थे जिसके बाद वापस घर नहीं  आए। परिवार वाले ने उन्हें फोन मिला और खोजने की कोशिश लेकिन वो नहीं  मिले। उसके बाद उनके बेटे ने पुलिस में इस बारे में सूचना दी। संजीव के पुत्र शोभित की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी।  बाजार में संजीव अग्रवाल के किडनेप होने की भी खबर चल री थी जिसका पुलिस ने खंडन किया है।  पुलिस ने संजीव के फोन नंबर सर्विलांस में लगाकर लोकेशन प्राप्त की। पुलिस के अनुसार संजीव की पहली लोकेशन  रामपुर टोल प्लाजा में देखी गई। उसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने टोल का सीसीटीवी भी प्राप्त किया। पुलिस ने ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने संजीव की खोज शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

दोपहर में कारोबारी की भतीजी का टीका

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ कारोबारी संजीव के सबसे बड़े भाई दीपक अग्रवाल की बेटी की विवाह की बातचीत किच्छा के युवक से कुछ ही दिन पहले ही तय हुई थी। गुरुवार दोपहर घर में रोका (टीका) का कार्यक्रम था। परिवार में खुशी का माहौल था। सभी रोका की तैयारियों में जुटे थे। सुबह संजीव के अचानक लापता होने से परिवार वालों के चेहरों में मायूसी छा गई।

 

जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, एसएसपी, नैनीताल-वरिष्ठ कारोबारी संजीव अग्रवाल के लापता होने का पता लगते ही तलाश के लिए पुलिस व एसओजी की टीमें लगाई गई हैं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोबाइल की अंतिम लोकेशन रामपुर में मिलने पर टीमें उत्तरप्रदेश व दिल्ली भेजी गई हैं।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top