Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: अफवाह ने सराफा कारोबारियों का बढ़ाया टेंशन

Ad

हल्द्वानी: देश में 500- 1000 के नोट बंद होने के बाद लोग परेशान है। इसके साथ ही 1 दिन बैंक और 2 दिन एटीएम के दरवाजें बंद होने के कारण लोगों की परेशानी को ओर बड़ा दिया है। इनमें से वो लोग ज्यादा परेशान है जिनके पास 500-1000 के नोटों की मात्रा ज्यादा है । अपने पैसों का इस्तेमाल करने के लिए लोग गोल्ड का सहारा ले रहे है। सोने का भाव जानने के लिए दिन भर शहर की सुनारों की दुकानों के फोन बजते रहे। और 500-1000 रुपए के नोट चलाने औक सोना खरीदने की बात होती रही। सोने के भाव ने 31 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से बढ़ोतरी करते हुए  35 से 40 हजार के बीच जाने की बातों ने सराफा कारोबारियों को परेशान कर दिया । वही पूरे देश की नजर देश के शेयर मार्केट पर रही। वैसे अधिकतर दुकानदारों ने 500-1000 के नोट लेने से मना किया ।केंद्र सरकार के 500 और 100 रुपये के मौजूदा नोट बंद करने से  व्यापार प्रभावित हुआ तो ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही शादी वाले ऑडर की डिलीवरी के लिए भी 500-1000 के नोट नही चले। वही सोशल मीडिया में सोने की कीमत के बारे में आ रही खबर से पूरा सराफा बाजार परेशान है। वही खबर के अनुसार कुछ लोग अपना पैसा ठिखाना लगाने के लिए प्रति तोला दस हजार रुपए अधिक देने को तैयार है। लेकिन मोदी सरकार के इस कदम की पूरे देश में तारीफ हो रही है और कालाबाजारी करने वालो की नींद उड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top