Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के दो प्रतिष्ठित व्यापारियों के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी

Ad

हल्द्वानी: शहर के दो मशहूर व्यवसाइयों के घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। सेंट्रल हॉस्पिटल के पार्टनर सुरेंद्र भूटयानी और गिरीश गुप्ता के घर पर इनकम टैक्स की टीम कार्रवाई कर रही है। ये कार्रवाई पालम सिटी और हिमालय फार्म स्थित आवास में चल रही है। लंबे वक्त से इनकम टैक्स की टीम शहर के व्यापारियों पर नजर बनाए हुए थे। इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है। इनकम टैक्स की टीम अभी दोनों व्यापारियों के वहां से अहम दस्तावेज खंगाल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के पीछे सेंट्रल हॉस्पिटल के इनकम टैक्स में हुई गड़बड़ी है। पार्टनर सुरेंद्र भूटयानी और गिरीश गुप्ता द्वारा इनकम टैक्स विभाग को दी गई आय की जानकारी हकीकत से कुछ और है। हॉस्पिटल की ओपीडी संख्या को कम दिखाया गया है। इन सभी दस्तावेजों की जांच आईटी विभाग कर रहा है। छापेमारी के दौरान अस्पताल के खाते जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। सेंट्रल हॉस्पिटल के प्रबंधक ओपी शर्मा ने इस छापेमारी को रूटीन हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग कभी भी जांच के लिए आ सकता है। उन्होंने कहा कि संचालक डॉक्टर संजय जुयाल भी हॉस्परिटल में मौजूद नहीं है। फिलहाल जांच चल रही है और पूरी कार्रवाई होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top