Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी : गौलापार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, घायल बेस अस्पताल में भर्ती

Ad

हल्द्वानी। जम़ीनी विवाद को लेकर मारमीट का विषय मानो दिनचर्या का हिस्सा हो गया है। गौलापार में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला । जहां एक जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को दो गुटों में लड़ाई हो गई।मामले की गंभीरता तो देखते हुए मौके में पुलिस के जवानों को तैनात करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

 

fight-for-land-dispute1

बता दे सोमवार देर रात ‌कुंवरपुर गौलापार में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इताना गंभीर था कि घायलों को   बेस अस्पताल ले जाया गया।इसी बीच जानकारी मिलते ही  सिटी मजिस्ट्रेट हरवीर सिंह  बेस अस्पताल पहुंचे और विवाद की पूर्ण जानकारी प्राप्त की। विवाद से गुस्साए लोगों ने मजिस्ट्रेट हरवीर सिंह से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उनका घेराव कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद इतना गंभीर था कि अगर पुलिस वक्त में नही पहुंचती तो किसी की जान भी जा सकती थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top